खेल की खबरें | दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद यूएई पहुंचने वाली अंतिम आईपीएल टीमें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के भारतीय खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ चेहरे पर मास्क और शील्ड पहने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिये रविवार को दुबई पहुंचे।

दुबई, 23 अगस्त दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के भारतीय खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ चेहरे पर मास्क और शील्ड पहने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग के लिये रविवार को दुबई पहुंचे।

कोविड-19 महामारी के चलते दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग का 13वां चरण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के तीन स्थलों दुबई, अबुधाबी और शारजाह में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला जायेगा।

यह भी पढ़े | Saqlain Mushtaq ने कहा- BCCI ने धोनी के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया.

हैदराबाद की टीम पहले पहुंची और जल्द ही दिल्ली कैपिटल्स भी मुंबई से यहां पहुंच गयी।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड की मानक परिचालन प्रक्रिया के अंतर्गत खिलाड़ियों को अनिवार्य छह दिन तक पृथकवास में रहना होगा।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: UAE के लिए रवाना हुई दिल्ली कैपिटल्स की टीम, शिखर धवन ने साथी खिलाड़ियों के साथ शेयर की तस्वीर.

पृथकवास के दौरान प्रत्येक का आरटी-पीसीआर परीक्षण पहले, तीसरे और छठे दिन कराया जायेगा जिसके बाद नेगेटिव आने की स्थिति में ही खिलाड़ी ‘बायो बबल’ में प्रवेश कर पायेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज मल्होत्रा और सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने अपने विचार साझा किये जो काफी लंबे समय के बाद अपने खिलाड़ियों से मिले थे।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मल्होत्रा ने कहा, ‘‘हम सभी रोमांचित हैं कि क्रिकेट फिर बहाल हो रहा है और टीम फिर से एकजुट है। यह अपने परिवार को मिलने की तरह है। ’’

कैफ ने कहा, ‘‘हमारे तीन और परीक्षण होंगे, उम्मीद है कि हर किसी की रिपोर्ट नेगेटिव आये और हम मैदान पर जाकर अभ्यास शुरू कर सकें। ’’

दोनों फ्रेंचाइजी ने अपने खिलाड़ियों के प्रस्थान और आगमन के फोटो साझा किये।

सनराइजर्स हैदराबाद के श्रीवत्स गोस्वामी ने लिखा, ‘‘अभी दुबई पहुंचा और यहां लू ने हमारा स्वागत किया। ’’

छह दिन के पृथकवास के दौरान खिलाड़ियों को अपने कमरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

चेन्नई सुपरकिंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी शुक्रवार को ही आ गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\