देश की खबरें | दिल्ली भाजपा की नयी टीम का ऐलान, कुलजीत, दिनेश सिंह और मल्होत्रा होंगे महासचिव
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को अपनी नयी टीम का ऐलान किया जिसमें कुलजीत चहल, दिनेश प्रताप सिंह और हर्ष मल्होत्रा को महासचिव बनाया गया है।

सिद्धार्थन दिल्ली भाजपा के महासचिव (संगठन) के पद पर काबिज रहेंगे।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस पीड़िता के परिवार पर दबाब बनाने की खबरों का डीएम पी.के. लक्षकार ने किया खंडन, कहा-नकारात्मक खबरें चलाई जा रही हैं.

गुप्ता ने नये पदाधिकारियों की सूची ट्वीट की और उन्हें बधाई दी।

दिल्ली भाजपा के आठ उपाध्यक्षों में राजीव बब्बर, वीरेंद्र सचदेव, रेखा गुप्ता, अशोक गोयल और सुनील यादव शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Delhi Metro News: दिल्ली मेट्रो के कुछ रूट पर बढ़ी भीड़, डीएमआरसी ने जनता से कहा, ‘पीक ऑवर से बचें’.

गुप्ता ने कहा कि योगिता सिंह को महिला मोर्चा, वासु रुक्खड़ को युवा मोर्चा, भूपेंद्र गोथवाल को अनुसूचित जाति मोर्चा, संतोष पाल को ओबीसी मोर्चा, विनोद सहरावत को किसान मोर्चा, कौशल मिश्रा को पूर्वांचल मोर्चा और हारून को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि लक्ष्मीनगर के विधायक अभय वर्मा दिल्ली भाजपा के मुख्य प्रवक्ता होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)