एजेंसी न्यूज

दिल्ली भाजपा की पेट्रोल और डीजल पर वेट में वृद्धि को वापस लेने की मांग

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से वैट में वृद्धि वापस लेने की यह कहते हुए मांग की कि इससे जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ जायेंगे।

दिल्ली भाजपा की पेट्रोल और डीजल पर वेट में वृद्धि को वापस लेने की मांग
जमात

नयी दिल्ली, पांच मई दिल्ली भाजपा ने मंगलवार को कहा कि डीजल और पेट्रोल पर वैट बढ़ाने के आप सरकार के निर्णय से कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते पहले से ही समस्याओं से जूझ रहे लोगों खासकर गरीबों एवं किसानों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से वैट में वृद्धि वापस लेने की यह कहते हुए मांग की कि इससे जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ जायेंगे।

तिवारी ने कहा, ‘‘ यह केजरीवाल सरकार का विशुद्ध अन्याय है। दिल्ली भाजपा उनसे इस वृद्धि को वापस लेने की मांग करती है क्योंकि अनाज, सब्जियां और रोजमर्रा की अन्य चीजें इसके कारण महंगी हो जाएंगी।’’

राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल के दाम में मंगलवार को प्रति लीटर पर 1.67 रूपये की और डीजल के मूल्य में प्रति लीटर सीधे 7.10 रूपये की वृद्धि की गयी। दिल्ली सरकार ने इन दोनों ईंधनों पर स्थानीय बिक्री कर या वैट बढ़ा दिया है।

विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि वैट बढ़ाने का लोगों, खासकर गरीबों, किसानों, मध्यवर्ग और परिवहन व्यावसायियों पर नकारात्मक असर डालेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली में पिछले पांच छह सालों में अरविंद केजरीवाल शासन में पेट्रोल और डीजल पर वैट क्रमश: ढाई और डेढ़ गुणा बढ़ाया गया। देश में किसी भी अन्य राज्य ने वैट में ऐसी वृद्धि नहीं की।’’

पूर्वी दिल्ली के भाजपा सासंद गौतम गंभीर ने आप सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘ चुनाव से पहले हम सब कुछ मुफ्त देंगे, धन की कोई कमी नहीं है। दो महीने बाद दोगुणा कर लगा दो, क्योंकि तनख्वाह के लिए भी पैसे नहीं है। आप की अनोखी अर्थव्यवस्था।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).