देश की खबरें | दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने बाल दिवस के धन के दुरुपयोग पर एमसीडी आयुक्त को पत्र लिखा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने सोमवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि महापौर महेश खिंची ने बसंत उत्सव के आयोजन के लिए बाल दिवस के धन का दुरुपयोग किया है।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने सोमवार को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आयुक्त को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि महापौर महेश खिंची ने बसंत उत्सव के आयोजन के लिए बाल दिवस के धन का दुरुपयोग किया है।

एमसीडी आयुक्त अश्विनी कुमार को लिखे पत्र में कपूर ने कहा, "वार्षिक परीक्षाएं नजदीक आने पर महापौर महेश खिंची ने बाल उत्सव के लिए आवंटित धन का दुरुपयोग करते हुए 25 फरवरी को बसंत उत्सव का आयोजन कर दिया।"

उन्होंने आगे कहा कि एमसीडी हर साल 14 नवंबर को बाल उत्सव का आयोजन करती है, लेकिन 2024 में यह आयोजित नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि ऐसा जाहिर तौर पर इसलिए हुआ क्योंकि तत्कालीन महापौर ने महापौर पद पर सत्ता संघर्ष के कारण कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।

कपूर ने आयुक्त से यह भी आग्रह किया कि वह एमसीडी के शिक्षा निदेशक से धन के कथित दुरुपयोग के संबंध में रिपोर्ट मांगें।

हालांकि, कपूर के आरोप पर एमसीडी और आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\