दिल्ली भाजपा ने सेवा समर्पण अभियान के तहत दिव्यांगजनों के बीच उपकरण बांटे
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर शुरू किए गए 'सेवा समर्पण' अभियान के तहत गुरुवार को यहां पार्टी कार्यालय में दिव्यांगजनों के बीच उपकरण बांटे.
नयी दिल्ली, 8 अक्टूबर : भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के 71वें जन्मदिन पर शुरू किए गए 'सेवा समर्पण' अभियान के तहत गुरुवार को यहां पार्टी कार्यालय में दिव्यांगजनों के बीच उपकरण बांटे.
मोदी 17 सितंबर को अपने जीवन के 71 वर्ष पूरे कर चुके हैं. इस अवसर पर, उन्होंने कहा कि 71 दिव्यांग व्यक्तियों को श्रवण यंत्र और व्हीलचेयर जैसे उपकरण वितरित किए गए. यह भी पढ़ें : Gauri Khan Birthday: सुहाना खान ने मम्मी गौरी के जन्मदिन पर रोमांटिक फोटो शेयर करके दी बधाई,
गुप्ता ने कहा, ''अगर किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हमारी जानकारी में लाया जाता है तो हम और उपकरण मुहैया कराएंगे. भाजपा दीनदयाल उपाध्याय के सपने को पूरा करने की कोशिश कर रही है और मानव सेवा के सपने को एक लक्ष्य के रूप में पालन कर रही है.''
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2021 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

