देश की खबरें | दिल्ली भाजपा ने सीएमओ के ‘एक्स’ हैंडल का नाम बदलने को लेकर उपराज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री के इशारे पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर आधिकारिक ‘‘सीएमओ दिल्ली’’ हैंडल का नाम कथित तौर पर बदलकर ‘‘अरविंद केजरीवाल एट वर्क’’ करने के मामले में उपराज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की।
नयी दिल्ली, 13 फरवरी भाजपा ने बृहस्पतिवार को पूर्व मुख्यमंत्री के इशारे पर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर आधिकारिक ‘‘सीएमओ दिल्ली’’ हैंडल का नाम कथित तौर पर बदलकर ‘‘अरविंद केजरीवाल एट वर्क’’ करने के मामले में उपराज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग की।
भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उपराज्यपाल वी के सक्सेना से एक्स पर ‘सीएमओ दिल्ली’ हैंडल का नाम बदलने और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पोस्ट डालने के लिए इसके कथित इस्तेमाल पर सरकार के आईटी विभाग से रिपोर्ट तलब करने की मांग की।
भाजपा के दावे पर आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है।
पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को हराकर भाजपा करीब 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है। पार्टी ने अब तक मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान नहीं किया है।
सचदेवा ने आरोप लगाया, ‘‘यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि जैसे ही उनकी (केजरीवाल) भ्रष्ट सरकार गिरी, अरविंद केजरीवाल ‘डिजिटल लुटेरे’ भी बन गए हैं।’’
उन्होंने सार्वजनिक धन का उपयोग करके बनाए गए आधिकारिक हैंडल का कथित तौर पर अपने इस्तेमाल के लिए नाम बदलने को लेकर केजरीवाल की कड़ी निंदा की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)