एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली: यात्रियों से 20 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में ऑटो चालक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में सराय काले खां बस टर्मिनल से ऑटो में सवार हुए एक दंपति से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चुराने के आरोप में 49 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली: यात्रियों से 20 लाख रुपये के आभूषण चुराने के आरोप में ऑटो चालक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 13 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में सराय काले खां बस टर्मिनल से ऑटो में सवार हुए एक दंपति से 20 लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण चुराने के आरोप में 49 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान वसीम के रूप में हुई है, जो गांधी नगर पुलिस थाने में घोषित बदमाश है।

पुलिस के मुताबिक, 27 जून को दंपति सराय काले खां टर्मिनल से वसीम के ऑटो में सवार हुआ, थोड़ी दूर चलने के बाद, वसीम ने ऑटो खराब होने का बहाना बनाकर उस दंपति को दूसरे ऑटो में बिठा दिया, जिसमें पहले से ही उसके (वसीम के) साथी बैठे थे, जिन्होंने यात्रा के दौरान दंपति के सामान से आभूषण चुरा लिए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर, एक टीम ने 10 जुलाई को दिल्ली से वसीम को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस ने उसके कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किया गया ऑटो तथा 11,000 रुपये नकद बरामद किए।

उन्होंने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

वसीम और उसका गिरोह कथित तौर पर सुबह-सुबह सराय काले खां जैसे प्रमुख बस अड्डों पर यात्रियों को निशाना बनाता था।

उनका काम करने का तरीका यह था कि वे थोड़ी दूर तक ऑटो चलाते, फिर उसमें यांत्रिक खराबी का नाटक करते और अनजान यात्रियों को दूसरे ऑटो में बिठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

अधिकारी ने बताया, "वसीम का लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ कश्मीरी गेट, गीता कॉलोनी, कोतवाली, हजरत निजामुद्दीन, तिमारपुर, सीलमपुर और न्यू अशोक नगर में कम से कम आठ मामले दर्ज हैं।"

पुलिस शहर में इसी तरह के मामलों में वसीम के सहयोगियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2025 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).