देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा चुनाव : प्रचार के दौरान केजरीवाल ने खाया 'वेज मोमो'

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान सड़क किनारे एक दुकान पर 'वेज मोमो' का स्वाद लेने के लिए रुके।

नयी दिल्ली, 19 जनवरी आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल रविवार को चुनाव प्रचार के दौरान सड़क किनारे एक दुकान पर 'वेज मोमो' का स्वाद लेने के लिए रुके।

'आप' ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें केजरीवाल अपने समर्थकों की जय-जयकार के बीच 'स्टीम्ड मोमो' खाते नजर आ रहे हैं।

पार्टी ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘मोमो और दिल्लीवासियों के बीच का रिश्ता कुछ ज्यादा ही गहरा है। नयी दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान एक मोमो विक्रेता केजरीवाल को खाने के लिए मोमो दे रहा है।’’

वर्ष 2013 से नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से विधायक केजरीवाल को भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से चुनौती मिल रही है।

वीडियो में आप प्रमुख को विक्रेता से 'वेज मोमो' का एक टुकड़ा मांगते हुए सुना जा सकता है। फिर वह प्लेट से एक टुकड़ा उठाते हैं और अन्य लोगों को भी अपने साथ खाने के लिए कहते हैं।

जब विक्रेता ने केजरीवाल से पूछा, ‘‘ चटनी खाते हो?’’ तो उन्होंने कहा, ‘‘नहीं।’’

दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव पांच फरवरी को होंगे। चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी