देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा की समिति ने फेसबुक को 'अंतिम नोटिस' जारी किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 सितंबर दिल्ली विधानसभा की एक समिति ने फेसबुक पर लगे आरोपों की सुनवाई के दौरान उसका कोई प्रतिनिधि पेश नहीं होने पर मंगलवार को उसे ''अंतिम नोटिस'' जारी किया।

विधानसभा की शांति एवं सौहार्द समिति के अध्यक्ष तथा आप विधायक राघव चड्ढा ने सुनवाई के दौरान कहा कि फेसबुक के किसी प्रतिनिधि का समिति के सामने पेश नहीं होना, न केवल विधानसभा की ''अवमानना'' है बल्कि दिल्ली के दो करोड़ लोगों का ''अपमान'' भी है।

यह भी पढ़े | Bollywood Drugs Controversy: संजय राउत ने किया जया बच्‍चन के बयान का समर्थन, कहा- फिल्म इंडस्ट्री को बदनाम करने वालों को रोकना चाहिए.

समिति ने पिछले सप्ताह फेसबुक-भारत के उपाध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक अजित मोहन को नोटिस भेजकर देश में कथित रूप से घृणास्पद सामग्री पर रोक लगाने के लिये जानबूझकर कोई कार्रवाई नहीं करने की शिकायतों के संबंध में पेश होने के लिये कहा था।

चड्ढा ने कहा फेसबुक के वकील ने समिति के नोटिस के जवाब में कहा है कि मामला संसद के समक्ष विचाराधीन है। इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़े | Rajnath Singh’s Statement In Parliament On Ladakh Standoff: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में LAC मसले पर कहा, चीन ने जुटाए सैनिक और गोला बारूद, भारतीय सेना भी तैयार.

उन्होंने कहा, ''समिति के समक्ष पेश होने में फेसबुक की नाकामी दर्शाती है कि वह दिल्ली दंगों में अपनी भूमिका छिपाना चाहती है।''

चड्ढा ने समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद फेसबुक को अंतिम नोटिस जारी करने का फैसला किया।

विधानसभा समिति ने 'वॉल स्ट्रीट जनरल' की एक खबर के बाद यह कार्यवाही शुरू की है, जिसमें दावा किया गया था कि फेसबुक इंडिया के एक वरिष्ठ नीति निर्धारक ने कथित रूप से भड़काऊ पोस्ट साझा करने वाले तेलंगाना के भाजपा विधायक को स्थायी रूप से प्रतिबंधित करने में रुकावटें पैदा की थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)