एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली : भीषण गर्मी के बीच आईएमडी ने शुक्रवार को आंधी-तूफान, बारिश का अनुमान जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को आंधी-तूफान, बारिश का पूर्वानुमान जताया है जिससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

देश की खबरें | दिल्ली : भीषण गर्मी के बीच आईएमडी ने शुक्रवार को आंधी-तूफान, बारिश का अनुमान जताया

नयी दिल्ली, 13 जून दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को आंधी-तूफान, बारिश का पूर्वानुमान जताया है जिससे राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है। आईएमडी ने कहा कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्ष आर्द्रता 67 प्रतिशत दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और दिन में बाद में आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई है, जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते रेड अलर्ट जारी किया गया है जो चेतावनी का सबसे गंभीर स्तर है। यहां पारा 41 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 195 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2025 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).