दिल्ली हवाईअड्डा: बर्खास्त महिला कर्मी ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, दो कर्मी गिरफ्तार
दिल्ली हवाईअड्डे में एक लाउंज के 42 वर्षीय महाप्रबंधक और उसके 37 वर्षीय सहकर्मी को कार्यस्थल पर एक महिला कर्मी के यौन उत्पीड़न के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय पीड़िता इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-तीन स्थित लाउंज में खाद्य और पेय पदार्थ सहायक के रूप में कार्यरत थी.
नई दिल्ली, 10 जुलाई: दिल्ली हवाईअड्डे में एक लाउंज (विश्रामस्थल) के 42 वर्षीय महाप्रबंधक और उसके 37 वर्षीय सहकर्मी को कार्यस्थल पर एक महिला कर्मी के यौन उत्पीड़न के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय पीड़िता इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल-तीन स्थित लाउंज में खाद्य और पेय पदार्थ सहायक के रूप में कार्यरत थी.
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई कि लाउंज का महाप्रबंधक और एक अन्य सहकर्मी उसका कथित उत्पीड़न किया करते थे और उसे धमकी देते थे कि यदि उसने इसके खिलाफ आवाज उठाई, तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बाद सामुदायिक दूरी नियमों के साथ दिल्ली हवाईअड्डा खोलने के लिए तैयार डायल
महिला ने आरोप लगाया कि जब उसने उनका विरोध किया तो अंतत: उसे नौकरी से निकाल दिया गया. पुलिस उपायुक्त (आईजीआई हवाईअड्डा) राजीव राजन ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2020 09:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

