देश की खबरें | दिल्ली : गर्भवती महिला की हत्या कर शव हरियाणा में दफनाने का आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने सात महीने की गर्भवती महिला की हत्या कर उसके शव को हरियाणा में दफनाने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, सात दिसंबर पुलिस ने सात महीने की गर्भवती महिला की हत्या कर उसके शव को हरियाणा में दफनाने के आरोप में 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में महिला के प्रेमी सहित दो लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसने बताया कि आरोपी की पहचान हरियाणा के सोनीपत निवासी सोहित उर्फ ऋतिक के रूप में हुई है।

उसने बताया कि 19 वर्षीय युवती 21 अक्टूबर को दिल्ली के नांगलोई इलाके स्थित अपने घर से लापता हो गई थी और वह सात महीने की गर्भवती थी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच के मुताबिक, पीड़िता के प्रेमी सलीम उर्फ ​​संजू ने अपने साथियों सोहित और पंकज के साथ मिलकर पीड़िता के अपहरण करने की साजिश रची।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) सतीश कुमार ने बताया कि आरोपियों ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी और वे उसके शव को हरियाणा के रोहतक स्थित मदीना गांव ले गए, जहां उन्होंने शव को दफना दिया।

कुमार ने बताया कि 24 अक्टूबर को मामला दर्ज कर दो आरोपियों सलीम और पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन सोहित अब तक फरार था। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को रोहतक के सिंहासन बैंक्वेट के पास जाल बिछाया और सोहित को पकड़ लिया।

पुलिस ने बताया कि सोहित ने इस हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और उसने बताया कि सलीम ने गर्भवती युवती की हत्या का षड्₨यंत्र रचकर घटना के दिन उससे संपर्क किया था।

उसने बताया कि तीनों ने महिला का अपहरण किया, उसकी गला घोंट कर हत्या की और शव को दफना दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\