देश की खबरें | दिल्ली: त्रिलोकपुरी में व्यक्ति का शव मिला, नाबालिग को हिरासत में लिया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी दिल्ली जिले के त्रिलोकपुरी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिस पर चाकू से कई बार वार किए जाने के निशान हैं। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

नयी दिल्ली, चार फरवरी पूर्वी दिल्ली जिले के त्रिलोकपुरी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है, जिस पर चाकू से कई बार वार किए जाने के निशान हैं। यह जानकारी पुलिस ने मंगलवार को दी।

पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात 12.45 बजे सूचना मिलने पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और उसे त्रिलोकपुरी में एक घर के पास खून से लथपथ शव पड़ा मिला।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है और उसकी उम्र 40 साल के आसपास बताई जा रही है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘स्थानीय लोगों से पूछताछ और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने एक आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया है, जो नाबालिग है।’’

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि व्यक्ति की हत्या उकसावे के अचानक बढ़कर हिंसक होने की वजह से हो सकती है।

अधिकारी के अनुसार, अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू आरोपी से बरामद कर लिया गया है और मृतक की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू