एजेंसी न्यूज

दिल्ली: दो साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म करने का नाबालिग आरोपी पकड़ा गया

पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर क्षेत्र में कथित तौर पर एक नाबालिग लड़के पर यौन हमला करने के आरोप में 16 साल के एक लड़के को पकड़ लिया गया.

दिल्ली: दो साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म करने का नाबालिग आरोपी पकड़ा गया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay.com)

नयी दिल्ली, 11 फरवरी: पश्चिमी दिल्ली के सुभाष नगर क्षेत्र में कथित तौर पर एक नाबालिग लड़के पर यौन हमला करने के आरोप में 16 साल के एक लड़के को पकड़ लिया गया. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आरोपी बिहार का निवासी है और पीड़ित के घर पर पिछले ढाई साल से घरेलू सहायक के तौर पर काम कर रहा था. पुलिस ने कहा कि पीड़ित के पिता द्वारा मंगलवार को मामले की जानकारी दी गई जिनका आरोप है कि उनके दो साल के बच्चे के साथ घरेलू सहायक ने दुष्कर्म किया.

अपनी शिकायत में पीड़ित के पिता ने कहा कि घरेलू सहायक बच्चे को सुलाने के बहाने लेकर गया.

उन्होंने कहा कि जब बच्चे की मां काम में व्यस्त थीं तब आरोपी बच्चे को लेकर घर के प्रथम तल पर गया और दरवाजा बंद कर बच्चे के साथ दुष्कर्म किया. उन्होंने कहा कि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बच्चे को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया और आरोपी के विरुद्ध पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि तकनीक की सहायता से आरोपी लड़के को नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर पकड़ लिया गया. अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया और उसे नाबालिग न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया जिसके बाद उसे सुधार गृह भेज दिया गया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2021 10:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).