देश की खबरें | निवेश के अवसर तलाशने जम्मू-कश्मीर आया खाड़ी देशों का प्रतिनिधिमंडल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खाड़ी देशों का 36 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में निवेश के अवसर तलाशने के लिए यहां पहुंचा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 20 मार्च खाड़ी देशों का 36 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में निवेश के अवसर तलाशने के लिए यहां पहुंचा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जनवरी में हुए दुबई एक्सपो में निमंत्रण दिया था, जिसपर यह प्रतिनिधिमंडल यहां पहुंचा है।
इस प्रतिनिधिमंडल में रीयल एस्टेट, आतिथ्य, दूरसंचार, आयात-निर्यात और अन्य क्षेत्रों के शीर्ष व्यवसायी शामिल हैं और शारजाह में शासक परिवार का सदस्य भी उसका हिस्सा है।
उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में एक राजनयिक, कुछ शिक्षाविद और एक पत्रकार भी शामिल हैं।
अधिकारियों ने कहा कि चार दिवसीय कार्यक्रम के तहत केंद्र शासित प्रदेश का प्रशासन पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में निवेश के अवसरों से प्रतिनिधमंडल को अवगत कराएगा।
उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंड निवेश के अवसरों का पता लगाने के लिए पहलगाम और गुलमर्ग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का दौरा भी करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)