देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में देरी का मतलब है कि भाजपा डरी हुई: कांग्रेस सांसद रजनी पाटिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने में देरी का मतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) डरी हुई है।
श्रीनगर, 26 अगस्त कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य रजनी पाटिल ने शनिवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने में देरी का मतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) डरी हुई है।
जम्मू-कश्मीर में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की प्रभारी पाटिल कांग्रेस की केंद्रीय कार्य समिति(सीडब्ल्यूसी) के नवनियुक्त सदस्यों के स्वागत समारोह में भाग लेने के लिए यहां आई थीं।
उन्होंने कहा, ‘‘एक तरफ आप (भाजपा) कह रहे हैं कि हालात शांतिपूर्ण हैं, तो चुनाव क्यों नहीं कराए जा रहे? आप किस चीज से डरे हुए हैं?
मदुरै रेलवे स्टेशन के पास एक ट्रेन में आग लगने से नौ तीर्थयात्रियों की मौत का जिक्र करते हुए पाटिल ने कहा कि देश में ट्रेन दुर्घटनाओं की कोई जिम्मेदारी नहीं लेता या चिंता नहीं करता।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अतीत में जब भी रेल दुर्घटनाएं हुई हैं, रेल मंत्रियों ने उन दुर्घटनाओं की जिम्मेदारी ली है। लेकिन अब ना तो कोई इसकी जिम्मेदारी लेता है और ना ही इसकी परवाह करता है।’’
सीडब्ल्यूसी में जिन लोगों को शामिल किया गया है उनमें जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष जी ए मीर और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के नीरज कुंदन शामिल हैं। तारिक हमीद कर्रा की सदस्य को बरकरार रखा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)