ट्रंप अपने चुनाव अभियान में फिर से जान डालने के लिए प्रयासरत हैं और इस क्रम में वह फ्लोरिडा और जार्जिया में मतदाताओं से संवाद कर रहे थे। राष्ट्रपति पद पर उनके दूसरे कार्यकाल के लिए इन दोनों राज्यों में जीत अहम है।
उन्होंने शुक्रवार की शाम का मुख्य समय जार्जिया को दिया। इससे यहां चुनाव में गंभीर चुनौती का अनुमान लगाया जा सकता है। इससे पहले उनकी मूल योजना डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा शासित राज्यों में ज्यादा ध्यान देने की थी।
यह भी पढ़े | पूर्व पाकिस्तानी PM नवाज शरीफ ने लगाया आरोप, पाकिस्तान की सेना और ISI ने इमरान खान की ‘कठपुतली सरकार’ बनवाई.
वर्ष 1992 में जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश के बाद से राष्ट्रपति पद के लिए किसी रिपब्लिकन उम्मीदवार को जॉर्जिया में हार नहीं मिली।
ट्रंप ने शुक्रवार को फ्लोरिडा में बाइडेन परिवार को "एक संगठित आपराधिक परिवार" करार देते हुए निशाना साधा। इस क्रम में ट्रंप ने बाइडेन के पुत्र हंटर और यूक्रेन तथा चीन में उनके व्यापारिक लेनदेन को लेकर फिर से निशाना साधा।
यह भी पढ़े | अमेरिका ने COVID19 मरीजों में प्रतिरक्षा नापने के लिए शुरू किए क्लीनिकल ट्रायल.
ट्रंप ने फ्लोरिडा में वरिष्ठ नागरिकों से सीधी बातचीत की जो महामारी से निपटने के तरीके को लेकर नाराज बताए जाते हैं। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से कहा कि वह चीनी वायरस से लोगों को बचाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
उन्होंने इस वायरस से बचाव को लेकर लोगों को उम्मीद बंधायी कि जल्द ही टीका विकसित होगा। साथ ही उन्होंने वादा किया कि शुरुआती खुराकें वरिष्ठ नागरिकों को दी जाएंगी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY