विदेश की खबरें | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रूस से ईरान के लिये रवाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को मास्को से ईरान के लिये रवाना हो गए जहां वह अपने ईरानी समकक्ष से मुलाकात कर द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर चर्चा करेंगे। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने फारस की खाड़ी के देशों से अपने मतभेदों को परस्पर सम्मान के आधार पर बातचीत से सुलझाने का अनुरोध किया था।
मास्को, पांच सितंबर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को मास्को से ईरान के लिये रवाना हो गए जहां वह अपने ईरानी समकक्ष से मुलाकात कर द्विपक्षीय रक्षा संबंधों पर चर्चा करेंगे। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने फारस की खाड़ी के देशों से अपने मतभेदों को परस्पर सम्मान के आधार पर बातचीत से सुलझाने का अनुरोध किया था।
मास्को में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिये सिंह तीन दिवसीय रूस यात्रा पर थे।
उन्होंने रूस, चीन और मध्य एशियाई देशों के अपने समकक्षों के साथ इस दौरान द्विपक्षीय बातचीत भी की।
सिंह ने एक ट्वीट में कहा, “तेहरान के लिये मास्को से रवाना हो रहा हूं। मैं ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल आमिर हतामी से मुलाकात करूंगा।”
यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने PM नरेंद्र मोदी का समर्थन लेने का किया एलान.
भारत ने शुक्रवार को कहा था कि वह फारस की खाड़ी में स्थिति को लेकर “बेहद चिंतित” है और क्षेत्र के देशों से परस्पर सम्मान पर आधारित बातचीत के जरिये अपने मतभेदों को सुलझाने का अनुरोध करता है।
फारस की खाड़ी में हाल के हफ्तों में ईरान, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात से संबंधित कई घटनाओं ने क्षेत्र में तनाव को और बढ़ा दिया है।
यहां शंघाई सहयोग संगठन की एक बैठक को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, “हम फारस की खाड़ी में स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)