विदेश की खबरें | अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे नीदरलैंड के रक्षा मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नीदरलैंड के रक्षा मंत्री अंक बीजलेवेल्ड यहां भारतीय दूतावास द्वारा रविवार को आयोजित किए जा रहे ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।

द हेग, 20 जून नीदरलैंड के रक्षा मंत्री अंक बीजलेवेल्ड यहां भारतीय दूतावास द्वारा रविवार को आयोजित किए जा रहे ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे।

इस अवसर पर भेजे गए एक संदेश में बीजलेवेल्ड ने भारत को योग जैसे उपहार के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि नीदरलैंड की सेना पिछले 15 साल से योग कर रही है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Pandemic Worldwide Update: वैश्विक स्तर पर कोरोना मामलों की संख्या 86 लाख के पार, अब तक 4.6 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

भारतीय दूतावास द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, नीदरलैंड की सेना में 130 से ज्यादा योग प्रशिक्षक हैं।

बयान के अनुसार, इस समारोह में नीदरलैंड की सेना और पुलिस के प्रतिनिधियों की एक कार्यशाला होगी। साथ ही बड़ी संख्या में डच और भारतीय हस्तियां वहां मौजूद होंगी।

यह भी पढ़े | अमेरिका: आतंकवादी समूह से संबंध रखने का दोषी तहव्वुर राणा मुंबई हमलों के आरोपों का करेगा सामना, लॉस एंजिलिस में फिर हुआ गिरफ्तार.

उसमें कहा गया है कि कार्यक्रम में खास बात होगी योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश और उनकी योग करती 3डी तस्वीरें।

इस कार्यक्रम में नीदरलैंड में भारत के राजदूत वेणु राजामोनी का संदेश होगा, प्रधानमंत्री मोदी का ‘घर में योग, परिवार के साथ योग’, रक्षा मंत्री बीजलेवेल्ड और आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर का भी संदेश होगा।

बयान के अनुसार, ऑनलाइन कार्यक्रम 21 जून रविवार को सेंट्रल यूरोपीयन टाइम के मुताबिक सुबह 11 बजे शुरू होगा और दूतावास के फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब चैनल तथा वेबसाइट के जरिए करीब एक लाख 45 हजार लोग इसे देखेंगे।

कार्यक्रम के दौरान ‘मेरा जीवन, मेरा योग’ पर अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी, विराट कोहली आदि के संदेश भी दिखाए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें