खेल की खबरें | मौजूदा चैंपियन बारबाडोस ट्रिडेन्ट्स और सेंट कीट्स एवं नेविस सीपीएल से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मौजूदा चैंपियन बारबाडोस ट्रिडेंट्स और सेंट कीट्स एवं नेविस पैट्रियट्स की टीम दस लीग मैचों का कोटा पूरा करने से पहले ही कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी हैं।

टारूबा, चार सितंबर मौजूदा चैंपियन बारबाडोस ट्रिडेंट्स और सेंट कीट्स एवं नेविस पैट्रियट्स की टीम दस लीग मैचों का कोटा पूरा करने से पहले ही कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गयी हैं।

वारियर्स ने ट्रिडेंट्स को कम स्कोर वाले मैच में छह विकेट से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की जबकि पैट्रियट्स और जमैका तल्लावाह का मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा। इस मैच में केवल पांच ओवर का ही खेल हो पाया।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Updates: कोरोना महामारी से संक्रमित खिलाड़ियों के बिना अभ्यास शुरू करेगा चेन्नई सुपर किंग्स.

तीन टीमों को अभी दो-दो जबकि दो अन्य टीमों को एक-एक मैच खेलना है लेकिन सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गयी हैं।

ट्रिनबागो नाइटराइडर्स, गयाना अमेजॉन वारियर्स, सेंट लूसिया जॉक्स और जमैका तल्लावाह ने अंतिम चार में अपनी जगह सुरक्षित कर ली है। अंतिम स्थिति बाकी मैचों के बाद तय होगी।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Schedule Update: आईपीएल कार्यक्रम आज होगा जारी.

बारबाडोस के बल्लेबाज फिर से नहीं चल पाये और उसकी टीम पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर नौ विकेट पर 89 रन ही बना पायी। उसकी तरफ से निचले क्रम के मिशेल सैंटनर (18) और नईम यंग (18) सहित चार खिलाड़ी दोहरे अंक में पहुंचे।

वारियर्स की तरफ से इमरान ताहिर (12 रन देकर तीन) और रोमेरियो शेफर्ड (22 रन देकर तीन) सफल गेंदबाज रहे।

शिमरोन हेटमेयर (नाबाद 32), चंद्रपाल हेमराज (29) और रोस टेलर (नाबाद 16) की पारियों से वारियर्स ने 14.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर दिया।

अन्य मैच में सेंट कीट्स एवं नेविस पैट्रियट्स ने जब 5.4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 46 रन बनाये थे तभी बारिश आ गयी जिसके बाद आगे का खेल नहीं हो पाया। पैट्रियट्स के नौ मैचों में केवल तीन अंक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\