एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | रक्षा मंत्रालय स्वतंत्रता दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 15 लाख पौधे लगाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि वह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाएगा, जिसमें 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 15 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

देश की खबरें | रक्षा मंत्रालय स्वतंत्रता दिवस पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 15 लाख पौधे लगाएगा

नयी दिल्ली, 28 जुलाई रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि वह 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश भर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाएगा, जिसमें 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 15 लाख पौधे लगाए जाएंगे।

यह देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस होगा।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "यह पौधारोपण अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का हिस्सा है और इसे सेना के तीनों अंगों और डीआरडीओ, रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों, सीजीडीए (रक्षा लेखा महानियंत्रक), एनसीसी, सैनिक स्कूलों, आयुध कारखानों जैसे संबद्ध संगठनों के माध्यम से संचालित किया जाएगा।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस अभियान की शुरुआत की थी और भारत तथा दुनियाभर में सभी लोगों से अपनी माताओं के सम्मान में एक पेड़ लगाने का आग्रह किया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में इस अभियान में भाग लिया था और अपनी मां की याद में एक पेड़ लगाया था।

बयान में कहा गया है कि उन्होंने लोगों से प्रकृति की रक्षा के लिए इस अभियान में शामिल होने और इसे और अधिक प्रभावी और गतिशील बनाने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2024 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).