एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | आरसीबी के खिलाफ हार मनोबल तोड़ने वाली लेकिन किस्मत अब भी हमारे हाथ में: मैकुलम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बल्ले से टीम के लचर प्रदर्शन से निराश कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने स्वीकार किया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ करारी हार से निश्चित तौर पर टीम के मनोबल पर असर पड़ेगा लेकिन किस्मत अब भी उनके हाथ में है।

खेल की खबरें | आरसीबी के खिलाफ हार मनोबल तोड़ने वाली लेकिन किस्मत अब भी हमारे हाथ में: मैकुलम

अबु धाबी, 22 अक्टूबर बल्ले से टीम के लचर प्रदर्शन से निराश कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने स्वीकार किया है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ करारी हार से निश्चित तौर पर टीम के मनोबल पर असर पड़ेगा लेकिन किस्मत अब भी उनके हाथ में है।

मैकुलम का मानना है कि 10 मैचों में इतने ही अंक के साथ आठ टीमों की अंक तालिका में चौथे स्थान पर चल रही नाइट राइडर्स की टीम फाइनल में जगह बना सकती है।

यह भी पढ़े | LPL 2020: लंका प्रीमियर लीग में सलमान खान के भाई सोहेल खान ने खरीदी कैंडी टस्कर्स टीम.

बुधवार रात यहां इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ आठ विकेट की हार के बाद मैकुलम ने कहा, ‘‘इससे (हार से) हमारा आत्मविश्वास थोड़ा प्रभावित होगा। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी कि हमारा मनोबल नहीं गिरे और साथ ही बात करनी होगी कि किस तरह हम अपने प्रदर्शन में सुधार कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मेरा अब भी मानना है कि हमारी टीम फाइनल में जगह बना सकती है। हमें बस थोड़ा सुधार करना होगा।’’

यह भी पढ़े | KKR vs RCB 39th IPL Match 2020: अबू धाबी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की बड़ी जीत, कोलकाता को 8 विकेट से दी शिकस्त.

मैकुलम ने कहा, ‘‘हम अब भी टूर्नामेंट में चौथे स्थान पर हैं जो हमारे लिए भाग्यशाली है। किस्मत अब भी हमारे हाथ में है। हमें बस उन विभागों में बेहतर करना होगा जहां आज हम कमजोर थे और सुनिश्चित करना होगा कि हम अपने प्रदर्शन में सुधार करें।’’

मैकुलम ने स्वीकार किया कि उनकी टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और एकतरफा मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ उनके जज्बे में कमी थी।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नाइट राइडर्स के शीर्ष क्रम को मोहम्मद सिराज (आठ रन पर तीन विकेट) ने ध्वस्त कर दिया जिससे टीम आठ विकेट पर 84 रन ही बना सकी जो उसका दूसरा सबसे कम स्कोर है। इसके जवाब में आरसीबी ने 13.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 11:37 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).