एजेंसी न्यूज

मानहानि मामला: चार जुलाई को मुंबई की अदालत में पेश होंगी कंगना रनौत

अभिनेत्री कंगना रनौत, बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में चार जुलाई को यहां मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होंगी.

मानहानि मामला: चार जुलाई को मुंबई की अदालत में पेश होंगी कंगना रनौत
कंगना रनौत (Photo Credits: Instagram)

मुंबई, 29 जून : अभिनेत्री कंगना रनौत, बॉलीवुड गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के एक मामले में चार जुलाई को यहां मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होंगी. अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में सोमवार को जब मामला सुनवाई के लिए पेश किया गया तब रनौत के वकील ने अभिनेत्री को पेशी से छूट प्रदान करने की अनुमति मांगी. इसके बाद अदालत ने रनौत के वकीलों को मामले से संबंधित लिखित दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया और कहा कि आरोपी को सुनवाई की अगली तारीख (चार जुलाई) को पेश होना पड़ेगा.

रनौत के वकील द्वारा दस्तावेज सौंपने के बाद अदालत ने उस दिन के लिए पेशी से छूट प्रदान की. अदालत ने अगली सुनवाई तक रनौत के विरुद्ध वारंट जारी करने की अनुमति मांगने वाली याचिका पर सुनवाई को लेकर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. यह भी पढ़ें : Udaipur Beheading: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उदयपुर में हुई घटना की निंदा की, कहा- दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे प्रशासन

अख्तर (76) ने नवंबर 2020 में अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें दावा किया गया था कि रनौत ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में उनके खिलाफ मानहानिकारक बयान दिए थे, जिससे कथित तौर पर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2022 08:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).