एजेंसी न्यूज

मुख्यमंत्री ममता के खिलाफ मानहानि मामले की कोलकाता उच्च न्यायालय में आज होगी सुनवाई

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे पर आज यानी बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी.

मुख्यमंत्री ममता के खिलाफ मानहानि मामले की कोलकाता उच्च न्यायालय में आज होगी सुनवाई
Mamata Banerjee(img: facebook)

कोलकाता, 3 जुलाई : पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस द्वारा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे पर आज यानी बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय में सुनवाई होगी. बोस ने 28 जून को बनर्जी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था. इससे एक दिन पहले ही बनर्जी ने आरोप लगाया था कि महिलाओं ने उनसे शिकायत की थी कि राजभवन में होने वाली ‘‘गतिविधियों’’ के कारण उन्हें वहां जाने में डर लगता है.

उच्च न्यायालय की वेबसाइट के अनुसार, बोस द्वारा बनर्जी के खिलाफ दायर मानहानि के मुकदमे पर बुधवार को न्यायमूर्ति कृष्ण राव की पीठ के समक्ष सुनवाई होगी. राज्य सचिवालय में एक प्रशासनिक बैठक के दौरान 27 जून को बनर्जी ने दावा किया था कि ‘‘महिलाओं ने मुझे बताया है कि वे राजभवन में हाल में हुई घटनाओं के कारण वहां जाने से डरती हैं.’’ यह भी पढ़ें : Hathras Stampede: हाथरस हादसे में अब तक 121 की मौत, आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

संविदा पर राजभवन में काम करने वाली एक महिला कर्मचारी ने दो मई को बोस के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाया था जिसके बाद कोलकाता पुलिस ने जांच शुरू की थी. संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत, किसी राज्यपाल के विरुद्ध उसके कार्यकाल के दौरान कोई आपराधिक कार्यवाही नहीं की जा सकती.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 09:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).