खेल की खबरें | दीपिका व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर, कोरिया का दबदबा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने तोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को अपने अभियान का आगाज किया जब पदक उम्मीद अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रही और अब उन्हें मुख्य स्पर्धा के पहले दौर में आसान प्रतिद्वंद्वी मिला है ।
तोक्यो, 23 जुलाई भारत ने तोक्यो ओलंपिक में शुक्रवार को अपने अभियान का आगाज किया जब पदक उम्मीद अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रही और अब उन्हें मुख्य स्पर्धा के पहले दौर में आसान प्रतिद्वंद्वी मिला है ।
युमेनोशिमा पार्क पर हुए मुकाबले में दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने 663 स्कोर किया जिसमें पहले हाफ में 334 और दूसरे हाफ में 329 स्कोर रहा । उन्होंने 72 निशानों में से 30 बार परफेक्ट 10 स्कोर किया ।
दीपिका का सामना अब दुनिया की 193वें नंबर की तीरंदाज भूटान की करमा से होगा जो रैंकिंग दौर में 56वें स्थान पर रही ।
पहले तीन स्थानों पर कोरियाई तीरंदाजों का दबदबा रहा । कोरिया की 20 वर्ष की अन सान 680 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही जो ओलंपिक रिकॉर्ड भी है । इससे पहले ओलंपिक रिकॉर्ड 673 का था जबकि विश्व रिकॉर्ड 692 का है जो कांग चेइ वोंग के नाम है । क्वार्टर फाइनल में दीपिका की टक्कर अन सान से हो सकती है । तोक्यो टेस्ट टूर्नामेंट 2019 में दीपिका को हराने वाली अन सान ने 36 बार 10 स्कोर किया ।
जांग मिनही 677 अंक के साथ दूसरे और कांग चेइ वोंग 675 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही ।
एलिमिनेशन दौर के मुकाबले 27 जुलाई को खेले जायेंगे । रैंकिंग दौर से एलिमिनेशन दौर की वरीयता का निर्धारण होता है और विरोधी भी तय होता है । तीरंदाजों को 70 मीटर की दूरी से निशाना लगाने के लिये 72 तीर दिये जाते हैं । उन्हें छह छह तीरों की 12 सीरिज में निशाना लगाना होता है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2021 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

