देश की खबरें | 'पठान' के मोशन पोस्टर में नजर आया दीपिका पादुकोण का जबरदस्त अंदाज़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यशराज फिल्म्स ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी एक्शन फिल्म 'पठान' की पहली झलक पेश की।

मुंबई, 25 जुलाई यशराज फिल्म्स ने सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आगामी एक्शन फिल्म 'पठान' की पहली झलक पेश की।

इस फिल्म का निर्देशन अभिनेता शाहरुख खान कर रहे हैं। वह पांच साल के लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं।

स्टूडियो द्वारा सोशल मीडिया पर जारी किए गए मोशन पोस्टर में पादुकोण को कैमरे की ओर बंदूक से निशाना लगाते हुए दिखाया गया है।

वाईआरएफ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ''वह इसे एक लेवल ऊपर शूट करने के लिए तैयार हैं! पठान में दीपिका पादुकोण।''

फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि फिल्म में पादुकोण की ''जबरदस्त भूमिका है जो सभी के होश उड़ा देगी''।

फिल्म निर्माता ने एक बयान में कहा, ''दीपिका पादुकोण एक बड़ी अभिनेत्री हैं और 'पठान' में उनके होने से फिल्म और भी रोमांचक और शानदार बनेगी। अभी तक किसी ने भी पठान में उनकी झलक नहीं देखी थी और हम अपनी एक्शन फिल्म में उनकी यह झलक पेश करने को लेकर रोमांचित हैं।''

''पठान'' के माध्यम से पादुकोण और खान फिर एक बार बड़े पर्दे पर एक साथ होंगे। फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम ने भी अभिनय किया है।

यह फिल्म 25 जनवरी को हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\