विदेश की खबरें | कोविड-19 के बीच दीपावली संदेश का इस वर्ष खास महत्व है: स्कॉट मॉरिसन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अपने देश में और दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस त्योहार से मिलने वाले संदेश का इस वर्ष ‘विशेष महत्व’ है क्योंकि दुनिया कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रही है।

मेलबर्न, 13 नवंबर ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने अपने देश में और दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस त्योहार से मिलने वाले संदेश का इस वर्ष ‘विशेष महत्व’ है क्योंकि दुनिया कोरोना वायरस महामारी का सामना कर रही है।

मॉरिसन ने हाल ही में जारी किए गए एक वीडियो संदेश में कहा कि कई साल तक अंधकार को मिटाने की अवधारणा को हम सैद्धांतिक मानते आए, लेकिन यह अनुभव करने की बात है और इससे उबरा जा सकता है। दीपावली से मिलने वाले संदेश का इस वर्ष विशेष महत्व है।

यह भी पढ़े | मिस्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 6 अमेरिकी सेवा सदस्यों की मौत.

उन्होंने कहा, ‘‘धरती का हर राष्ट्र कोविड-19 वैश्विक महामारी से मुकाबला करने का प्रयास कर रहा है। जीवन और रोजगार नष्ट हुए हैं और हमने कई पीढ़ियों बाद ऐसा प्रकोप देखा है। इसके बावजूद, हम सभी के पास आशा है। 2020 में पूरे साल, हमारे अपने डरों के बावजूद, हमने एक दूसरे का साथ दिया, एक दूसरे को प्रेरित किया और एक दूसरे के साथ खड़े रहे।’’

मॉरिसन ने कहा, ‘‘इस संकट का सामना डटकर और पेशेवराना तरीके से करने वाले हमारे मेडिकल क्षेत्र के पेशेवरों, शिक्षकों, सफाई कर्मियों, पुलिस, रक्षा बलों तथा कई अन्य लोगों से हमें ताकत और प्रेरणा मिली।’’

यह भी पढ़े | Turkmenistan President Unveils Giant Golden Statue of His Favourite Dog: तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने अपने पसंदीदा कुत्ते की नस्ल की विशाल स्वर्ण प्रतिमा का किया अनावरण.

ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के 27,676 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 907 लोगों की मौत हो चुकी है। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार दुनियाभर में संक्रमण के 5,26,81,305 मामले सामने आए हैं और संक्रमण से 12,92,279 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

मॉरिसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया इस धरती का सबसे सफल बहुसांस्कृतिक राष्ट्र है और ‘‘इस दीपावली मैं उन सभी के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं जो लोग इस परंपरा को यहां तक लाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हां, हमने इस वर्ष अंधेरा देखा है, लेकिन प्रकाश उस अंधेरे को खत्म कर रहा है। आगे रोशनी की उम्मीद है। प्रकाश के इस पर्व दिवाली को मना रहे सभी लोगों को बहुत सारी शुभकामनाएं। यह अनेक आस्था के लोगों के लिए विशेष क्षण है।’’

विपक्ष के नेता एंथनी अल्बानीज समेत अन्य नेताओं ने भी दीपावली की शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि अगले वर्ष सभी लोग रोशनी के इस त्योहार को मिलजुल कर मना सकेंगे।

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों की संख्या 7,00,000 से अधिक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\