देश की खबरें | युवा विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में दीपक, वंशज की अच्छी शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पदक विजेताओं दीपक और वंशज ने स्पेन के ला नूसिया में आईबीए युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पहले दिन अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।

नयी दिल्ली, 16 नवंबर एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पदक विजेताओं दीपक और वंशज ने स्पेन के ला नूसिया में आईबीए युवा पुरुष और महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के पहले दिन अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की।

भारत के अभियान की शुरुआत विश्वनाथ सुरेश ने जीत के साथ की। दीपक (75 किग्रा) ने इसके बाद एकतरफा मुकाबले में अल्बानिया के यूसेद निका को हराया जब रैफरी ने भारतीय मुक्केबाज के दबदबे को देखते हुए मुकाबला रोक दिया। दीपक ने एक मिनट से कुछ अधिक समय में जीत दर्ज की।

वंशज भी 63.5 किग्रा वर्ग के पहले दौर के मैच में उज्बेकिस्तान के बोल्ताएव शवकात्जोन के खिलाफ पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे। उन्होंने मुकाबले में दबदबा बनते हुए 5-0 से शानदार जीत दर्ज की।

हरियाणा के वंशज और दीपक ने इस साल की शुरुआत में जोर्डन में हुई एएसबीसी एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में क्रमश: स्वर्ण और कांस्य पदक जीते थे।

इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के दूसरे दिन दो पुरुष सहित पांच भारतीय चुनौती पेश करेंगे।

लाशु यादव (70 किग्रा) और प्रांजल यादव (81 किग्रा) क्रमश: पोलैंड की मार्ता जरविंस्का और उज्बेकिस्तान की ओल्टिनोय सोतिमबोएवा के खिलाफ राउंड ऑफ 16 के मैच खेलेंगें जबकि प्रीति दहिया (57 किग्रा) राउंड ऑफ 32 में कोलंबिया की क्लाउडिया डेनिएला से भिड़ेंगी।

पुरुष वर्ग में आशीष का सामना राउंड ऑफ 32 में ईरान के नीमा बयाती से होगा जबकि हर्ष की भिड़ंत राउंड ऑफ 64 में हंगरी के लेवेंटे ओलाह से होगी।

भारतीय मुक्केबाजों ने चैंपियनशिप के पिछले सत्र में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण सहित 11 पदक जीते थे।

इस साल भारत के 25 सदस्यीय दल में 13 पुरुष और 12 महिला मुक्केबाज शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी