जरुरी जानकारी | दीपक फर्टिलाइजर्स का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ चार गुना होकर 253 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में चार गुना से अधिक बढ़कर 253.09 करोड़ रुपये हो गया। मुख्य रूप से बिक्री बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 29 जनवरी दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में चार गुना से अधिक बढ़कर 253.09 करोड़ रुपये हो गया। मुख्य रूप से बिक्री बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने एक साल पहले की समान अवधि में 60.53 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

दीपक फर्टिलाइजर्स ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही के दौरान कुल आय 39 प्रतिशत बढ़कर 2,591.58 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 1,863.76 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन अवधि में खर्च बढ़कर 2,290.79 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 2023-24 की इसी तिमाही में 1,767.16 करोड़ रुपये था।

कंपनी के अनुसार, परियोजनाओं के लिए पूंजीगत व्यय के कारण दीर्घकालिक कर्ज में 192 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, बेहतर कार्यशील पूंजी दक्षता के कारण अल्पकालिक ऋण में सुधार हुआ है।

कंपनी ने कहा कि 4,500 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय वाली दो परियोजनाएं चल रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका