जरुरी जानकारी | दीपक फर्टिलाइजर्स का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में तीन गुना बढ़कर 435 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में तीन गुना से अधिक बढ़कर 435.66 करोड़ रुपये रहा।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई दीपक फर्टिलाइजर्स एंड पेट्रोकेमिकल्स कॉरपोरेशन का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में तीन गुना से अधिक बढ़कर 435.66 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले 2021-22 की समान अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 130.63 करोड़ रुपये था।

वित्तवर्ष 2022-23 की अप्रैल-जून अवधि में एकीकिृत आधार पर कुल आय 59.45 प्रतिशत बढ़कर 3,042.28 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,907.97 करोड़ रुपये थी।

दीपक फर्टिलाइजर्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शैलेश सी मेहता ने कहा, ‘‘रसायन खंड में बेहतर लाभ के दम पर हमने वित्तवर्ष 2023 की पहली तिमाही में अपना मजबूत परिचालन प्रदर्शन जारी रखा है।’’

उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन हमारी दीर्घकालिक रणनीतिक पहल, मजबूत बाजार स्थिति और अनुकूल बाजार स्थितियों का परिणाम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\