एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19 का डर कम होना, लोगों के कम जांच कराने का एक प्रमुख कारण :विशेषज्ञ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनता के बीच कोविड-19 को लेकर डर कम होने और उत्सवों के मौसम तथा भारी बारिश के कारण अब कम संख्या में लोग जांच करा रहे हैं। विशेषज्ञों ने बुधवार को अगस्त में दिल्ली में कोरोना वायरस की जांच के रोजाना के आंकड़ों में बदलाव के मद्देनजर यह बात कही।

देश की खबरें | कोविड-19 का डर कम होना, लोगों के कम जांच कराने का एक प्रमुख कारण :विशेषज्ञ
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 अगस्त जनता के बीच कोविड-19 को लेकर डर कम होने और उत्सवों के मौसम तथा भारी बारिश के कारण अब कम संख्या में लोग जांच करा रहे हैं। विशेषज्ञों ने बुधवार को अगस्त में दिल्ली में कोरोना वायरस की जांच के रोजाना के आंकड़ों में बदलाव के मद्देनजर यह बात कही।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आगाह किया था कि इस मामले में आत्मसंतुष्ट नहीं हो जाना चाहिए और लोगों को कोरोना वायरस के लक्षण होने पर अपनी जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर प्रतिदिन कोविड-19 के लिए जांच की संख्या दोगुनी करके 40 हजार प्रतिदिन की जाएगी।

यह भी पढ़े | दिल्ली: शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को लिखा पत्र, NEET-JEE की परीक्षा को स्थगित करने का किया अनुरोध: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में अगस्त में जांच की संख्या जुलाई की तुलना में कम हो गयी। अधिकारियों ने एक अगस्त से 15 अगस्त के बीच दिल्ली में कोविड-19 के लिए 2.58 लाख से अधिक नमूनों की जांच की, वहीं जुलाई में इसी अवधि में यह आंकड़ा 3.13 लाख से अधिक था।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘हम एक हफ्ते के भीतर रोजाना जांच को 20,000 से बढ़ाकर 40,000 करने जा रहे हैं । सघन जांच और पृथक-वास को लेकर हमारी रणनीति जारी रहेगी। ’’

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शहीद सैनिक मनीष विश्वकर्मा की अंतिम यात्रा में हादसा, लोगों की भीड़ के कारण मकान की छत गिरी.

दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 1,544 मामले सामने आए। पिछले एक महीने से भी ज्यादा समय में पहली बार 1,500 से अधिक मामले आए ।

मीडियोर अस्पताल कुतुब इंस्टीट्यूशन एरिया में प्रभारी डॉ मनोज शर्मा ने कहा कि भारी बारिश के कारण कुछ दिन तक कोरोना वायरस की जांच के लिए कम संख्या में लोग अस्पताल आए, इसके अलावा स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी जैसे अवकाश वाले दिनों और त्योहारों पर भी जांच के लिए कम संख्या में लोग आए।

राममनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) में कोविड-19 के लिए नोडल अधिकारी देश दीपक ने कहा कि जांच की संख्या में बदलाव आ रहा है क्योंकि लोग छुट्टी वाले दिन बड़ी संख्या में नहीं आते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 08:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).