एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में एक मकान में व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला, पत्नी हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव उसके किराए के मकान से बरामद हुआ। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली में एक मकान में व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिला, पत्नी हिरासत में

नयी दिल्ली, 21 अगस्त दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव उसके किराए के मकान से बरामद हुआ। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस को संदेह है कि निजी कंपनी में 'कॉल ऑपरेटर' के रूप में काम करने वाले सचिन की हत्या उसकी पत्नी काव्या ने की है, जिसे बाद में उत्तम नगर से हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार की शाम पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को मिली सूचना में आरोप लगाया गया कि एक व्यक्ति की उसकी पत्नी ने हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस डाबरी इलाके के चाणक्य प्लेस-2 पहुंची जहां एक मकान में सचिन का सड़ा-गला शव बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि सचिन की हत्या शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में काव्या ने घरेलू हिंसा के कारण की।

अधिकारी ने कहा, "सचिन ने तीन साल पहले एक मंदिर में काव्या से शादी की थी, लेकिन उसके बाद से दोनों के बीच अक्सर बहस और झगड़ा होता रहता था। सचिन के शरीर पर चाकू के कई घाव थे।"

वारदात के बाद काव्या घर से फरार हो गई थी, जिससे अब पूछताछ की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद सचिन का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2024 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).