जरुरी जानकारी | घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई।
मुंबई, 10 नवंबर वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख और विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू बाजारों में गिरावट आई।
बीएसई का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 251.25 अंक गिरकर 64,580.95 अंक पर आ गया। निफ्टी 65.85 अंक फिसलकर 19,329.45 पर रहा।
सेंसेक्स की कंपनियों में टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, मारुति, टाटा मोटर्स और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे। वहीं बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा और एनटीपीसी के शेयर लाभ में रहे।
अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे।
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 80.28 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 1,712.33 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2023 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

