एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मामलों में आई गिरावट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,409 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,39,79,730 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,43,988 रह गई है।

देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस के उपचाराधीन मामलों में आई गिरावट

नयी दिल्ली, 29 जुलाई भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,409 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,39,79,730 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,43,988 रह गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 32 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,258 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 1,43,988 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,335 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.48 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 5.12 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.82 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,33,09,484 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 203.60 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

देश में पिछले 24 घंटे में जिन 32 लोगों की मौत हुई है, उनमें से पश्चिम बंगाल में सात, कर्नाटक और महाराष्ट्र में तीन-तीन, छत्तीसगढ़, पंजाब एवं उत्तराखंड में दो-दो और चंडीगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, जम्मू- कश्मीर, केरल, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, ओडिशा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2022 10:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).