देश की खबरें | सीमा पार से मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी को आतंकवादी कृत्य घोषित करें: कांग्रेस सांसद औजला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मादक पदार्थों और हथियारों की सीमा पार से तस्करी को "आतंकवादी कृत्य" घोषित करने का सोमवार को आग्रह किया।

अमृतसर, 12 मई कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मादक पदार्थों और हथियारों की सीमा पार से तस्करी को "आतंकवादी कृत्य" घोषित करने का सोमवार को आग्रह किया।

औजला ने प्रधानमंत्री को लिखे एक पत्र में मादक पदार्थों और हथियारों की सीमा पार से तस्करी के खिलाफ तत्काल राष्ट्रीय कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने पत्र में कहा, ‘‘मैं अमृतसर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सीमा पार से मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी की समस्या और इसके बढ़ते संकट के बारे में गंभीर चिंता और तत्काल कार्रवाई की गहरी भावना के साथ आपको लिख रहा हूं।’’

अमृतसर के सांसद ने कहा, ‘‘इस क्षेत्र में फैल रहे मादक पदार्थों के खतरे के कारण अब तक दो लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि मरने वालों में 90 प्रतिशत से अधिक लोग सिख समुदाय से हैं, जो इस संकट के पंजाब के लोगों पर पड़ने वाले प्रभाव को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा कि यह पंजाब के युवाओं, परिवारों औ भविष्य पर एक निरंतर और जानबूझकर किया गया हमला है।

उन्होंने कहा कि यह आतंकवाद से कम नहीं है और हर मायने में युद्ध की कार्रवाई है।

कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि उन्नत प्रौद्योगिकी की उपलब्धता के बावजूद, हजारों किलोग्राम ड्रग्स और खतरनाक हथियार ले जाने वाले ड्रोन भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘युवा पीढ़ी का एक बड़ा हिस्सा अब भारत छोड़ना चाहता है, जो बड़े पैमाने पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग और सुरक्षा की कमी के कारण पैदा हुई निराशा से भाग रहा है। यहां तक ​​कि पंजाब आने वाले पर्यटक भी इस बढ़ते नार्को-आतंकवाद नेटवर्क का शिकार हो रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह भी उतना ही चिंताजनक है कि तंत्र के भीतर कुछ अधिकारियों, नौकरशाहों और तत्वों की मिलीभगत के मजबूत संकेत हैं, जो तस्करी को संभव बना रहे हैं।’’

औजला ने उल्लेख किया कि उनका पत्र केवल एक अपील नहीं है, बल्कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की ओर से एक मांग है।

सुरेश अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\