आस्ट्रेलिया के राज्यों में लॉकडाउन से राहत की घोषणा
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा था कि बदलाव अगले तीन महीनों में धीरे-धीरे आएगा, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमण के नए मामलों की निगरानी करना जारी रखेंगे। बदलावों के बारे में राज्य अंतिम निर्णय लेंगे।
मेलबर्न, 11 मई ऑस्ट्रेलिया में लॉकडाउन से थम गई अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए कई राज्यों ने कोरोना वायरस संबंधित कुछ प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की है।
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने शुक्रवार को कहा था कि बदलाव अगले तीन महीनों में धीरे-धीरे आएगा, लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमण के नए मामलों की निगरानी करना जारी रखेंगे। बदलावों के बारे में राज्य अंतिम निर्णय लेंगे।
विक्टोरिया के प्रधानमंत्री डैनियल एंड्रियूज ने सोमवार को एक साथ परिवार के सदस्यों और दोस्तों के इकठ्ठा होने पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया।
रविवार को पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मार्क मैकगोवन ने कैफे, बार, रेस्तरां और पब को हर चार वर्ग मीटर में अधिकतम 20 लोगों के साथ फिर से खोलने की अनुमति देने की योजना की घोषणा की, जो 18 मई से प्रभावी होगी।
मॉरिसन ने कोविड-19 महामारी प्रतिबंध को हटाकर व्यवसायिक काम फिर से शुरु कर तीन चरणों में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की रविवार को घोषणा की जिसके बाद राज्यों ने ये नवीनतम घोषणाएं की।
आस्ट्रेलिया में संक्रमण के कुल मामले 6,947 सामने आए हैं जिनमें से 97 लोगों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2020 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

