देश की खबरें | असम विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए प्रत्याशियों की घोषणा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम विधानसभा के छह अप्रैल को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के सहयोगी दल यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल), आठ दलों के महागठबंधन में शामिल बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और नव गठित रैजोर दल ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

गुवाहाटी/कोकराझार, 17 मार्च असम विधानसभा के छह अप्रैल को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के सहयोगी दल यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल), आठ दलों के महागठबंधन में शामिल बोडो पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) और नव गठित रैजोर दल ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

यूपीपीएल ने आठ उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की है जिसमें राज्यसभा के पूर्व सांसद एवं पार्टी के संस्थापक उर्खाव ग्वरा ब्रह्म को चापागुड़ी (एसटी), प्रतिष्ठित कारोबारी मनरंजन ब्रह्म को कोकराझार पश्चिम (एसटी) और एबीएसयू के पूर्व महासचिव लॉरेंस इस्लारी को कोकराझार पूर्व (एसटी) सीट से उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी के महासचिव मोती ब्रह्म हजोरी ने मंगलवार को बताया कि यूपीपीएल के अन्य उम्मीदवारों में गोसाइगांव से सोमनाथ नरजारी, सिधली से जयंत बसुमतारी, बिजनी से पानिन बोरो, तमुलपुर एलएसी से लेहो राम बोरो और बरामा (एसटी) से भूपेन बोरो शामिल हैं।

यूपीपीएल ने इससे पहले दो उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की थी जिनमें उदलगुड़ी से गोबिंद चंद्र बसुमतारी और मजबत से रतेंद्र दैमारी को प्रत्याशी बनाया गया।

बीपीएफ प्रमुख एच मोहिलारी ने भी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिनमें कोकराझार पूर्व से मौजूदा विधायक प्रमिला रानी ब्रह्म, कोकराझार पश्चिम से रविराम नरजारी, गोसाइगांव से मजेंद्र नरजारी, सिधली से मंत्री चंदन ब्रह्म, बिजनी से कमलसिंह नरजारी, 62 बरामा से बीपीएफ महासचिव प्रबिन बोरो, चापागुड़ी से पूर्व विधायक हितेश बसुमतारी और तमुलपुर निर्वाचन क्षेत्र से रामदास बसुमतरी को उम्मीदवार बनाया गया है।

बीपीएफ ने इससे पहले चार उम्मीदवारों की घोषणा की थी जिनमें उदलगुड़ी से रिहोन दैमारी, कलईगांव से दुर्गादास बोडो, पनेरी से करुणा कांता सोर्गोयारी और मजबत से चरण बोरो शामिल हैं।

नव गठित रैजोर दल ने दक्षिण सलमारा से नजरुल इस्लाम, धुबरी से रसूल हक, गौरीपुर से अब्दुर रज्जाक हुसैन, जालुकबाड़ी से हेमंत कुमार सुत और नगेन चंद्र दास को उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की।

पार्टी ने राज्य में तीनों चरण के चुनावों के लिए 37 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

असम विधानसभा की 126 सीटों के लिए 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को तीन चरणों में चुनाव होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\