देश की खबरें | सैनिक फार्म कॉलोनी पर फैसला करे केंद्र : दिल्ली उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र से दक्षिण दिल्ली की सैनिक फार्म कॉलोनी के नियमितीकरण पर निर्णय लेने को कहा।

नयी दिल्ली, छह फरवरी दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को केंद्र से दक्षिण दिल्ली की सैनिक फार्म कॉलोनी के नियमितीकरण पर निर्णय लेने को कहा।

अदालत ने कहा कि अंततः इसके भाग्य का फैसला किया जाना है।

मुख्य न्यायाधीश डी.के. उपाध्याय और तुषार राव गेडेला की पीठ ने कॉलोनी के नियमितीकरण के लिए 2015 में दायर एक याचिका सहित अन्य याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि मामले को लंबित नहीं रखा जा सकता और केंद्र के वकील से कहा कि वह “पूर्ण निर्देश” लें।

पीठ ने कहा, “आप भारत सरकार से निर्देश चाहते हैं कि उसने क्या किया है। ऐसे मामले को लंबित क्यों रखा जाना चाहिए? कॉलोनी के भाग्य का फैसला होना चाहिए। हम इसे ऐसे ही चलते रहने की अनुमति नहीं दे सकते। आपको निर्णय लेना होगा।”

अदालत ने 2022 और 2023 में अपने आदेशों के बाद कहा कि केंद्र ने नियमितीकरण पर किसी भी निर्णय का खुलासा किए बिना एक हलफनामा दायर किया और केवल यह कहा कि एक “नीतिगत निर्णय” लिया जाना है।

पीठ ने आदेश में कहा, “ प्रत्युत्तर में(पूर्ववर्ती आदेशों के) उनसे (केन्द्र के वकील से) पूर्ण निर्देश मांगने को कहिए। हमने पहले ही (पूर्ववर्ती आदेशों में) चिंता व्यक्त की है कि मामला काफी समय से लंबित है और तदनुसार हम उम्मीद करते हैं कि भारत संघ जल्द से जल्द नीतिगत निर्णय लेकर आएगा।”

अदालत ने मामले की सुनवाई मार्च में तय की है और अधिकारियों से समाधान निकालने को कहा है।

अदालत ने कहा, “निर्माण कार्य चल रहे हैं। एक के बाद एक कॉलोनियां बन गई हैं...यह आपकी निष्क्रियता, ढिलाई या मिलीभगत के कारण है।”

याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि विवादित भूमि उनकी सोसायटी द्वारा 1962 में युद्ध विधवाओं को बसाने की योजना के तहत खरीदी गई थी।

याचिकाकर्ताओं ने अदालत से यह भी आग्रह किया कि उन्हें अपनी संपत्तियों में मरम्मत करने की अनुमति देने के लिए आदेश पारित किया जाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड