देश की खबरें | दिसंबर को ‘गौरव माह’ के तौर पर मनाया जाएगा : राजनाथ सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि केंद्र, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश दिसंबर महीने को सशस्त्र बलों और इसके पूर्व सैनिकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए ‘‘गौरव माह’’ के रूप में मनाएंगे ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो दिसंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि केंद्र, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश दिसंबर महीने को सशस्त्र बलों और इसके पूर्व सैनिकों के योगदान को सम्मानित करने के लिए ‘‘गौरव माह’’ के रूप में मनाएंगे ।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जनता से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में सहयोग देने की अपील की। सिंह ने कहा, ‘‘केंद्र, राज्य और केंद्रशासित प्रदेश सैनिक बोर्ड के जरिए दिसंबर महीना को गौरव माह के तौर पर मनाएंगे।’’

यह भी पढ़े | भारत सरकार ने विकिपीडिया को जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा दिखाने वाले लिंक को हटाने का दिया आदेश.

सरकार की संस्था केंद्रीय सैनिक बोर्ड पूर्व सैन्यकर्मियों और उनपर आश्रितों के कल्याण के लिए नीतियां बनाता है ।

वर्ष 1949 के से यह दिवस शहीदों के साथ-साथ सैनिकों को सम्मानित करने के लिए मनाया जाता है।

यह भी पढ़े | सरकार ने विकिपीडिया को जम्मू-कश्मीर का गलत नक्शा दिखाने वाले लिंक हटाने का आदेश दिया: 2 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पूर्व सैनिकों (ईएसएम) के कल्याण और पुनर्वास के लिए सरकार द्वारा सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष (एएफएफडीएफ) का गठन किया गया है। देश में 32 लाख से अधिक पूर्व सैनिक हैं और हर साल 60,000 सैनिक सेवानिवृत के बाद इसमें जुड़ जाते हैं।

सिंह ने कहा कि हमारी सेनाएं हमेशा देश की संप्रभुता की रक्षा करने के लिए बहादुरी से लड़ती रही हैं। इस प्रक्रिया में कई बार उन्होंने अपने जीवन को भी दांव पर लगाया औऱ अपने परिवार को पीछे छोड़ दिया। रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘इसलिए हमारे पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और कल्याण, हमारे शहीदों और हमारे दिव्यांग सैनिकों के परिजनों की देखभाल की जिम्मेदारी हम सब नागरिकों की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘झंडा दिवस हमें इस कोष में योगदान करके इस जिम्मेदारी को पूरा करने का एक अवसर प्रदान करता है।’’ लोगों के स्वैच्छिक योगदान के माध्यम से 2019-20 के दौरान 47 करोड़ रुपये जुटाए गए। सिंह ने आशा जतायी कि लोग आगे भी इसी तरह सहयोग करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\