जरुरी जानकारी | एनबीएफसी का ऋण प्रतिभूतिकरण बीते वित्त वर्ष में 43 प्रतिशत बढ़कर 1.25 लाख करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) द्वारा ऋण परिसंपत्तियों का प्रतिभूतिकरण (प्रतिभूति में बदलना) बीते वित्त वर्ष 2021-22 में 43 प्रतिशत बढ़कर 1,25,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इनमें आवास वित्त कंपनियां भी शामिल हैं।
मुंबई, 18 अप्रैल गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) द्वारा ऋण परिसंपत्तियों का प्रतिभूतिकरण (प्रतिभूति में बदलना) बीते वित्त वर्ष 2021-22 में 43 प्रतिशत बढ़कर 1,25,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इनमें आवास वित्त कंपनियां भी शामिल हैं।
एक रिपोर्ट में सोमवार को यह जानकारी देते हुए कहा गया है कि तेज आर्थिक पुनरुद्धार और निचले आधार प्रभाव की वजह से प्रतिभूतिकरण में इजाफा हुआ है।
इक्रा रेटिंग्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि एनबीएफसी और आवास वित्त कंपनियों का ऋण प्रतिभूतिकरण 2020-21 में 87,300 करोड़ रुपये रहा था।
एजेंसी का मानना है कि 2023-24 में प्रतिभूतिकरण दो लाख करोड़ रुपये यानी कोविड-पूर्व के स्तर पर पहुंच जाएगा।
रिपोर्ट कहती है कि प्रतिभूतिकरण में बढ़ोतरी की वजह तेज आर्थिक पुनरुद्धार के अलावा 2020-21 का निचला आधार प्रभाव भी है।
अजय
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)