देश की खबरें | कर्ज में डूबे किसान ने की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के हरदा जिले में कर्ज चुकाने के लिए संघर्ष कर रहे 44 वर्षीय एक किसान ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

हरदा (मप्र), नौ जून मध्य प्रदेश के हरदा जिले में कर्ज चुकाने के लिए संघर्ष कर रहे 44 वर्षीय एक किसान ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दागवशंकर गांव निवासी राजेश करोडे ने सात जून को कथित तौर पर सल्फास का सेवन किया। पता चलने पर उसके परिवार के सदस्य उसे जिला अस्पताल ले गए।

अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) संदीप कुशवाहा ने कहा कि करोडे को बाद में एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया और फिर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस बीच किसान के बेटे वीरेंद्र करोडे ने दावा किया कि उसके पिता पर 40 लाख रुपये का कर्ज था और साहूकार उसे हर दिन परेशान कर रहे थे जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि साहूकारों ने उनके पिता द्वारा उधार ली गई राशि पर 10 प्रतिशत ब्याज लगाया था जिससे बकाया राशि बढ़कर 40 लाख रुपये हो गई थी और उसे चुकाने के लिए 10 एकड़ जमीन भी बेचनी पड़ी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\