Jodhpur Cylinder Blast Update: राजस्थान के जोधपुर में सिलेंडर ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हुई, शादी समारोह के दौरान हुआ था धमाका

राजस्थान के जोधपुर में एक शादी के दौरान सिलेंडर विस्फोट में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 23 हो गई है, दूल्हे के पिता और चार अन्य ने यहां एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक चिकित्सा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits PixabayI)

Jodhpur Cylinder Blast Update: राजस्थान के जोधपुर में एक शादी के दौरान सिलेंडर विस्फोट में मरने वालों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 23 हो गई है, दूल्हे के पिता और चार अन्य ने यहां एक अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक चिकित्सा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. गौरतलब है कि शेरगढ़ अनुमंडल के भुंगरा गांव में बृहस्पतिवार को सिलेंडर फटने से आग लग गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए .

दूल्हे सुरेंद्र सिंह की मां धापू कंवर ने सोमवार को दम तोड़ दिया, जबकि उसके पिता 55 वर्षीय सगत सिंह ने मंगलवार को उपचार के दौरान अंतिम सांस ली. एम.जी. अस्पताल की अधीक्षक राजश्री बेहरा ने बताया कि मरने वाले सभी लोग 50 प्रतिशत या उससे अधिक जल गये थे, और उन्हें गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था. उन्होंने बताया कि मंगलवार को मरने वालों में सगत सिंह के अलावा सुगन कंवर(50), ऐदान सिंह (8) और दिलीप सेन (27) शामिल हैं. यह भी पढ़े: UP Cylinder Blast: गाजियाबाद में बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर फटने से मकान गिरा, 3 की मौत, 5 जख्मी

बेहरा ने कहा कि एक सामान्य सर्जन, एक प्लास्टिक सर्जन, एक बाल रोग विशेषज्ञ और एक निश्चेतक समेत 24 डॉक्टरों की एक टीम घायलों के उपचार में लगी है. उन्होंने बताया कि मरने वालों में 11 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड