एजेंसी न्यूज

कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 392 हुई, मामले बढ़कर 11,933 हुए: स्वास्थ्य मंत्रालय

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से अभी भी संक्रमित मामलों की संख्या 10,197 है जबकि 1,343 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है जबकि एक व्यक्ति बाहर चला गया है।

कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 392 हुई, मामले बढ़कर 11,933 हुए: स्वास्थ्य मंत्रालय
जमात

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मंगलवार शाम से कोरोना वायरस से 39 मौतें हुई हैं जिससे मृतक संख्या बढ़कर 392 हो गई है। वहीं कोविड-19 से संक्रमण के मामलों में 1118 की वृद्धि हुई है जिससे इसमें मामले बुधवार को बढ़कर 11,933 हो गए।

मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से अभी भी संक्रमित मामलों की संख्या 10,197 है जबकि 1,343 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है जबकि एक व्यक्ति बाहर चला गया है।

कुल मामलों में 76 विदेशी नागरिक शामिल हैं।

मंगलवार शाम से 39 व्यक्तियों की मौत हुई हैं। इनमें 18 मौतें महाराष्ट्र से, छह उत्तर प्रदेश से, चार गुजरात से, तीन मध्य प्रदेश से, दिल्ली और कर्नाटक से दो-दो और तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब और मेघालय से एक-एक मौते होने की सूचना है।

कुल 392 मौतों में से, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 178 मौतें हुई हैं, इसके बाद मध्य प्रदेश में 53, दिल्ली और गुजरात में 30-30, तेलंगाना में 18 मौतें हुई हैं।

पंजाब में 13 मौतें हुई हैं, तमिलनाडु में 12, जबकि उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में 11-11 मौतें हुई हैं।

आंध्र प्रदेश में नौ मौतें, पश्चिम बंगाल में सात मौतों हुई हैं।

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 से चार लोगों की जान गई है जबकि केरल, हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन लोगों की मौत हुई है। झारखंड में दो मौतें हुई हैं।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है।

हालांकि, विभिन्न राज्यों से बुधवार तक प्राप्त आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई पीटीआई- की तालिका के अनुसार कोविड-19 के कम से कम 11,946 मामले सामने आये हैं और 405 मौतें हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2020 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).