देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 12 हुई, 179 नए मामले सामने आए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के पुरी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के साथ ही प्रदेश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 20 जून ओडिशा के पुरी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से 60 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत के साथ ही प्रदेश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ओडिशा में इस बीमारी के 179 नए मामले भी सामने आए हैं जिनमें से 18 मरीज आपदा प्रबंधन के काम से जुड़े हैं।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने एक बयान में कहा, “पुरी जिले में अस्पताल में इलाज के दौरान 60 साल के कोविड-19 मरीज की मौत की जानकारी देते हुए अफसोस है।”
बयान में कहा गया कि मरीज पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रस्त था।
अधिकारी ने कहा कि संक्रमण के नए मामलों के सामने आने के बाद प्रदेश में अब तक कुल 4,856 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 3,297 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं जबकि 1,543 मरीजों का इलाज चल रहा है।
गंजम जिले में सबसे ज्यादा 57 नए मामले सामने आए हैं जबकि खुर्दा जिले में 27 नए मरीज मिले हैं।
अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के 30 में से 15 जिलों में 100 से ज्यादा मामले सामने आ चुकेहैं।
इस बीच राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल के महानिदेशक एस एन प्रधान ने एक ट्वीट में कहा कि बल के अब तक 50 कर्मी इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। दमकल विभाग के भी 11 कर्मी इस बीमारी से उबर चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2020 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

