विदेश की खबरें | गाजा में इजराइल-हमास युद्ध के कारण मृतकों की संख्या 44,000 से अधिक हुई: फलस्तीनी अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय अपनी गणना में नागरिकों और लड़ाकों के बीच अंतर नहीं करता है, लेकिन उसने कहा है कि मरने वालों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय अपनी गणना में नागरिकों और लड़ाकों के बीच अंतर नहीं करता है, लेकिन उसने कहा है कि मरने वालों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं।

इजराइली सेना ने बिना कोई सबूत दिए कहा है कि उसने 17,000 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि युद्ध शुरू होने के बाद से 44,056 लोग मारे गए हैं और 104,268 घायल हुए हैं। यह भी कहा गया है कि वास्तविक मृतक संख्या अधिक है क्योंकि हजारों शव मलबे के नीचे या ऐसे क्षेत्रों में दबे हुए हैं जहां तक ​​चिकित्सक नहीं पहुंच सकते।

दोनों पक्षों के बीच युद्ध तब शुरू हुआ जब हमास के नेतृत्व वाले आतंकवादियों की ओर से सात अक्टूबर, 2023 को दक्षिणी इजराइल पर किये गये हमले में लगभग 1,200 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान हमास के लड़ाकों ने 250 लोगों का अपहरण कर लिया जिनमें से करीब 100 लोगों को उसने अब भी गाजा में बंधक बनाकर रखा है, लेकिन माना जा रहा है कि इनमें से कम से कम एक तिहाई की मौत हो चुकी है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\