ईरान में कोरोना वायरस से मरने वाले की संख्या 5,000 के पार हुई: मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानौस जहानपुर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह लगातार पांचवां दिन है जब नई मौतों की संख्या दोहरे अंक में बनी हुई है।
पिछले सात दिनों से मौतों की संख्या में कमी आ रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानौस जहानपुर ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि यह लगातार पांचवां दिन है जब नई मौतों की संख्या दोहरे अंक में बनी हुई है।
उन्होंने कहा, ‘‘यह संख्या (73) हाल के दिनों की तुलना में बहुत कम है।’’
उन्होंने मामलों में गिरावट जारी रहने की उम्मीद जतायी।
जहानपुर ने कहा कि ईरान के प्रति "दुश्मनी" के बावजूद ईरान ने कोरोना वायरस के खिलाफ ‘‘छोटी जीत’’ हासिल की है।
उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी प्रतिबंधों ने ईरान को दक्षिण कोरिया से वायरस परीक्षण किट खरीदने से रोक रखा है।
यह उनके उन सभी झूठे दावों के बावजूद हुआ है कि दवाओं का व्यापार प्रतिबंधों के अधीन नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया इस तरह की कार्रवाइयों का न्याय करेगी।’’
जहानपुर ने कहा कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 1,374 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 80,860 हो गई।
अस्पताल में भर्ती होने वालों में से 55,987 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है, जबकि 3,513 मरीज गंभीर हालत में हैं।
बहरहाल, ईरान सरकार ने पिछले सप्ताह कई प्रांतों में छोटे व्यवसाय शुरू करने के बाद तेहरान में भी छोटे व्यवसायों को फिर से शुरू करने की अनुमति दे दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

