विदेश की खबरें | पाकिस्तान में बारिश-बाढ़ से मौत का आंकड़ा 320 पर पहुंचा, प्रधानमंत्री ने बलूचिस्तान का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में मानसूनी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार को 320 पर पहुंच गई। इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित बलूचिस्तान प्रांत का दौरा किया और लोगों को बचाव एवं पुनर्वास में हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 31 जुलाई पाकिस्तान में मानसूनी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार को 320 पर पहुंच गई। इस बीच, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित बलूचिस्तान प्रांत का दौरा किया और लोगों को बचाव एवं पुनर्वास में हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।

बलूचिस्तान में भारी बारिश और उसके चलते अचानक आई बाढ़ से अब तक 127 लोगों की मौत हो चुकी है।

शनिवार को क्वेटा का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से मुखातिब शरीफ ने देश में पिछले पांच हफ्ते से जारी बारिश और बाढ़ में जान गंवाने वाले तथा विस्थापित होने वाले लोगों के लिए मुआवजा पैकेज देने की घोषणा की थी।

मध्य जून से हो रही मानसूनी बारिश के कारण पाकिस्तान में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जबकि पुल व राजमार्ग को भारी नुकसान पहुंचने से यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है।

वहीं, रेल पटरियों के जलमग्न होने से पाकिस्तान और ईरान के बीच ट्रेन सेवा भी बाधित होने की खबर है।

शरीफ ने कहा कि बलूचिस्तान में लगभग 13,000 घर या तो आंशिक या फिर पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, सिंध प्रांत का सबसे बड़ा शहर कराची भी बारिश और बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुआ है और वहां अब तक कम से कम 70 लोगों की मौत हो चुकी है।

राष्ट्रीय एवं प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भी लगभग 60 और पंजाब प्रांत में भी कम से कम 50 लोगों की जान गई है।

शरीफ ने बारिश और बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों की यात्रा की और पीड़ितों को संघीय एवं प्रांतीय सरकारों से हर संभव मदद दिलाने का वादा किया, जिसमें प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए दस लाख रुपये का मुआवजा भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\