विदेश की खबरें | अमेरिका में ‘हेलेन’ तूफान के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 107 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तीन दिन पहले आए तूफान ‘हेलेन’ ने अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में कहर ढाया है और इस तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 107 हो गयी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

तीन दिन पहले आए तूफान ‘हेलेन’ ने अमेरिका के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में कहर ढाया है और इस तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 107 हो गयी है।

उत्तरी कैरोलिना की एक काउंटी में स्थित पहाड़ी शहर एशविले में 30 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। जॉर्जिया में सोमवार को मरने वालों की संख्या 17 से बढ़कर 25 हो गई।

उत्तरी कैरोलिना के गवर्नर रॉय कूपर ने मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान जताया है क्योंकि बचाव दल और अन्य आपातकालीन कर्मचारी ढही हुई सड़कों, क्षतिग्रस्त इमारतों और बाढ़ से अलग-थलग पड़े इलाकों में अभियान चलाएंगे।

अलग-थलग पड़े शहर एशविले के आसपास के इलाकों में हवाई मार्ग से आपूर्ति की जा रही है।

बनकॉम्ब काउंटी मैनेजर एवरिल पिंडर ने वादा किया कि वह सोमवार तक शहर में भोजन और पानी पहुंचा देंगी।

पिंडर ने रविवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम आपकी आवाज सुन रहे हैं। हमें भोजन और पानी की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, “मेरा स्टाफ सरकार से सहायता के लिए हर संभव अनुरोध कर रहा है और हम हर उस संगठन के साथ काम कर रहे हैं जो मदद के लिए आगे आया है। मैं आपसे वादा करता हूं कि हम बहुत करीब हैं।”

एशविले की जल आपूर्ति प्रणाली बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। यहां रहने वाले लोग शौचालयों में प्रयोग के लिए पानी लाने बाल्टी लेकर नाले की ओर जाते हुए दिखाई दिये।

तीन दिन पहले आए तूफान ने एशविले में पेड़ों को उखाड़ दिया और सड़कों को तबाह कर दिया। हर जगह सिर्फ और सिर्फ कीचड़ ही रह गया है। पड़ोसियों ने स्थानीय लोगों के साथ भोजन और पानी साझा किया और एक-दूसरे को सांत्वना दी।

‘हेलेन’ तूफान ने क्षेत्र में व्यापक तबाही मचाई है। फ्लोरिडा के बिग बेंड गांव में बृहस्पतिवार देर रात ‘हेलेन’ तूफान ने दस्तक दी थी और उस दौरान 225 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थीं। इसके बाद तूफान ने जॉर्जिया की ओर रुख किया। ‘हेलेन’ तूफान के कारण कैरोलाइना और टेनेसी में मूसलाधार बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज