देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के अमेठी में करंट लगने से श्रमिक की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी में काम करने वाले श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अमेठी, सात अप्रैल अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र में एक निजी कंपनी में काम करने वाले श्रमिक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार रात की है जब चिलौली गांव का निवासी रमन तिवारी ड्यूटी के दौरान बिजली के तार के संपर्क में आ गया।
कमरौली थाना प्रभारी अभिनेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि तिवारी जगदीशपुर के बीएचईएल के रोड नंबर-चार के सामने स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था।
मृतक के चाचा प्रवेश कुमार तिवारी ने कंपनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि कंपनी ने घटना को छिपाने का प्रयास किया।
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘परिवार को कई घंटों तक जानकारी नहीं दी गई। जब हमारे फोन का जवाब नहीं मिला, तो हम कंपनी पहुंचे और तब हमें बताया गया कि रमन की मौत करंट लगने से हुई है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

