देश की खबरें | दिल्ली चिड़ियाघर में एक और एशियाई सिंह शावक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली चिड़ियाघर में बृहस्पतिवार को एक एशियाई सिंह शावक की मौत हो गई और यह इस सप्ताह के शुरू में शेरनी महागौरी के चार शावकों में से दूसरी मौत है।

नयी दिल्ली, एक मई दिल्ली चिड़ियाघर में बृहस्पतिवार को एक एशियाई सिंह शावक की मौत हो गई और यह इस सप्ताह के शुरू में शेरनी महागौरी के चार शावकों में से दूसरी मौत है।

चिड़ियाघर के अधिकारी के अनुसार, नर शावक कथित तौर पर कमजोर और कम वजन का था तथा चिड़ियाघर की पशु चिकित्सा टीम के प्रयासों के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

चिड़ियाघर के अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह शावक काफी कमजोर दिखाई दिया और उसे सावधानीपूर्वक मां से अलग करने के बाद तुरंत चिड़ियाघर के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

मामले से परिचित एक अधिकारी ने बताया, "शावक ज्यादा हिल-डुल नहीं रहा था और उसके शरीर में पानी की कमी जैसा लग रहा था। उसकी हालत गंभीर थी और बेहतरीन प्रयासों के बावजूद देर शाम उसकी मौत हो गई।"

दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक संजीत कुमार ने बताया कि शावक का वजन केवल 700 ग्राम था और बुधवार रात से वह पर्याप्त खुराक नहीं ले रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\